इस चोर के चलते गई सांप की जान, खूंटे से बांधकर हुई पिटाई

गया. बिहार के गया जिले के परैया थानाक्षेत्र के परसावां गांव में चोरी कर रहे चोरों में एक को घर के मालिक राजवीर ने पकड़ लिया। अन्य दो चोर भागने में कामयाब रहे। चोर राजवीर से छूटने की कोशिश करता रहा, लेकिन राजवीर ने उसे नहीं छोड़ा। इसी दौरान दोनों छत से नीचे गिर गए। नीचे गिरे चोर के शरीर से दबकर एक सांप मर गया। लोगों ने देखा तो वह करैत था। छत से गिरने से राजवीर भी घायल हुआ।
इस चोर के चलते गई सांप की जान, खूंटे से बांधकर हुई पिटाई
चोर के साथ छत से गिरा राजवीर…
– घटना रविवार देर रात की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के शांतनु सिंह के घर में उनके बेटे राजवीर सहित परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।

ये भी पढ़े: इनकम टैक्स ने जब्त की लालू की बेटी मीसा और बेटे तेजस्वी की 1000Cr की बेनामी प्रॉपर्टी

– रात एक बजे कुछ आवाज आई, जिससे राजवीर की बेटी डर गई और शोर मचाने लगी।

– आवाज सुन राजवीर उठा और शोर मचाते हुए छत की ओर गया।
– छत पर आकर राजवीर ने देखा कि तीन लोग नीचे कूदने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से एक चोर को राजवीर ने पकड़ लिया और इसी क्रम में दोनों छत से नीचे गिरे।
 
चोर को खूंटे से बांधकर पीटा
– छत से गिरने के बाद भी राजवीर ने चोर को नहीं छोड़ा। तभी गांव के लोग भी वहां पहुंच गए और चोर को पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने चोर की पिटाई शुरू की।
– चोर को ग्रामीणों ने पहले खूब पीटा फिर हाथ पैर बांधकर एक खूंटे से बांध दिया। चोर रात भर किसी जानवर की तरह खूंटे से बंधा रहा। सोमवार सुबह पुलिस आई तो ग्रामीणों ने चोर को उनके हवाले कर दिया।
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button