इस खूबसूरत लोकेशंस पर घूमने आते हैं कपल और होती हैं शादियां…

हमारे आस-पास बहुत से ऐसे लोग रहते हैं जिन्हें पहाड़ों पर जाकर छुट्टियां मनाना बहुत पसंद होता है। परिवार के साथ पहाड़ों पर जाकर सुकून के कुछ पल बिताना सभी को अच्छा लगता है। खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसे शहर की तलाश सैलानी अक्सर करते नजर आते हैं। पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरत को देखने की चाह में हर कोई खींचा चला आता है। आइए आपको दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं…इस खूबसूरत लोकेशंस पर घूमने आते हैं कपल और होती हैं शादियां...

साउथ अमेरिकन देश बोलीवीया कि राजधानी ला पाज करीब 11,942 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस शहर का नाम दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में आता है। इस शहर को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां कई ऐतिहासिक जगहें हैं जिसे देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत बाग-बगीचे हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

दुनिया के सबसे खूबसूरत देश की बात हो रही हो तो ऐसे में आप भूटान की राजधानी थिम्पू को कैसे भूल सकते हैं। हर साल यहां दुनिया भर से लोग लंबी तादात में घूमने के लिए आते हैं।

यहां की प्राकृतिक सौदर्य की जितनी भी बात करें वह कम होगी। थिम्पू समुद्र की सत्तह से करीब 8,688 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के नाइट क्लब और बाजार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

बोगोटा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी राजधानी है। कोलंबिया का यह शहर साओ, पाउलो और लीमा के बाद यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा शहर भी है। अपनी प्राकृति खूबसूरती के अलावा नाइट लाइफ के लिए भी मशहूर है।

Back to top button