इस केले की कीमत है 87 हजार रूपए, खासियत जानकर पागल हो जाएगे आप…

आज तक आपने केले के भाव 30 रूपए या 40 रूपए दर्जन तक तो सूना होगा या फिर कभी-कभी महंगाई के चलते ये ज्यादा से ज्यादा 10 रूपए दर्जन तक पहुंच जाता होगा. कभी एक केला 100 रुपए का ही पड़ जाए तो आपके होश उड़ जाएंगे लेकिन जिस महिला के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसके बारे में सुनकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे. एक महिला को एक केला 87000 रुपए का पड़ा.

जी हां, ये दिमाग हिला देने वाला मामला सामने आया है ब्रिटेन से. इस महिला का नाम बॉबी गॉर्डन है जो ब्रिटेन स्थित सुपरमार्केट चेन से ऑनलाइन खरीददारी करने गई थी. जब महिला ने सारा सामान ऑर्डर किया था तो सामान का बिल 100 पाउंड से भी कम था, लेकिन जब सामान उनके घर डिलिवर किया गया तो उनके होश उड़ गए.

मरने के बाद 4 घंटो बाद चल पड़ी सांसे और फिर बताया भगवान ने क्यों किया भेजा वापिस

रिपोर्ट्स की माने तो बॉबी को सिर्फ एक केले के लिए 930.11 पाउंड यानी करीब 87,000 रुपये का बिल थमा दिया गया. लेकिन इसकी कीमत आमतौर पर 11 पेंस है. इस घटना की जानकारी बॉबी ने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने एक-एक सामान के वजन और उसपर आए बिल का ब्योरा शेयर किया है. इसके साथ बॉबी ने लिखा कि, ‘मुझे ऑनलाइन खरीदा सामान मिला. एक केले के लिए मुझसे 930.11 चार्ज किए गए? ‘ गलत बिल थमाने के बदले सुपरमार्केट चेन ने उनसे माफी मांगी है और कहा कि बिल बनाने में उनसे गलती हुई है.

Back to top button