इस कंपनी ने गरीबो को निशुल्क उपलब्ध कराई 500 वर्ग मीटर जमीन

इस कंपनी ने गरीबो को निशुल्क मुहैया कराई 500 वर्ग मीटर जमीन…
लखनऊ। अमित इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने एक्सप्रेस वे सिटी की नई साईड के भूमि पूजन के मौक़े पर पांच गरीबो को 500 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई है, जिसमे समाज के कई लोग शामिल रहे। इस मौके पर कंपनी की एमडी रेखा सिंह और सीएमडी संजय सिंह का कहना है कि जब उन्होंने ये काम शुरू किया था, तब मन बनाया था कि समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगो की मदद करेंगे तो भूमि पूजन के मौके पर उन्होंने यह काम किया और उन्हें इससे आंतरिक शांति की प्राप्ति हुई।

काकोरी के गहलवारा गांव में रविवार को अमित इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने आगरा एक्सप्रेस- वे सिटी पर नई साईड का भूमि पूजन किया गया। जिसमें सात गरीब परिवारों को 500 स्क्वायर फिट के प्लाट कम्पनी ने नि:शुल्क दिए। आयोजन कार्यक्रम में कई जगहों से लोग शामिल हुए। कम्पनी की एमडी रेखा सिंह सहित सीएमडी संजय सिंह ने बताया कि मैंने जिस दिन से जमीन के कारोबार में कदम रखा था। उसी दिनों से मेरी अंतरआत्मा से एक आवाज आ रही थी, कि समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगो की मदद करेंगे । जिसके लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने इस कार्य को पूरा किया। प्लॉट पाने वाली ज्योति कश्यप निवासी लकड़ मंडी राजाजीपुरम, आरती श्रीवास्तव, बाजार खाला शिव कांती ठाकुरगंज, मनीष श्रीवास्तव हरदोई, आर्य मिश्रा, कलावती मिश्रा शांति देवी, को प्लाट देकर सम्मानित किया। सीएमडी संजय सिंह ने बताया गरीबों को प्लाट देकर मन को बहुत ही शांति मिली।

Back to top button