इस आदमी के मुंह में 32 नहीं, 42 दांत हैं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक बेहद चौंकाने वाला रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस रिकॉर्ड के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अभी तक आपने किसी के भी मुंह 32 दांत होने की बात सुनी होगी, लेकिन एक शख्स के मुंह में 42 दांत मौजूद हैं। उसकी मुस्कान भी सबसे अलग है, जिसके लिए उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिला है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, साल 2023 में दो दांत के डाॅक्टरों ने जांच की जिसके बाद उन्होंने इस रिकॉर्ड को सत्यापित किया। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि अभी उनके दो दांत निकलने भी बाकी है। इस शख्स का नाम प्रताब मुनियंडी, जो मलेशिया के हैं। 33 वर्षीय मुनियांडी ऑयल और गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2021 में एक पारिवारिक योजना के दौरान इस पर ध्यान दिया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के बताया कि उनके और दांत निकल रहे हैं। उस समय उन्होंने गिनती की, तो उनके 38 दांत थे। इसके बाद उन्होंने एक्स-रे कराया जिसमें पता चला कि अभी चार और दांत निकलने हैं। 2023 की शुरुआत तक प्रताब को पता चला कि उनके कुल 42 दांत हैं।
उनका कहना है कि जब किसी को पता चलता है कि उनके 42 दांत हैं, तो वो हैरान हो जाते हैं। हालांकि, उनके ज्यादा दांतों का उन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। दांतों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि उन्हें खास लगता है कि उनके पास 42 दांत हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मुस्कुराइए! मलेशिया के रहने वाले प्रताब मुनियांडी के मुंह में 42 दांत हैं। उनके मुंह में सामान्य से 10 ज्यादा दांत हैं। ऐसे उनके नाम किसी पुरुष के मुंह में सबसे ज्यादा दांतों होने का रिकॉर्ड है।





