इबादत की राह पर निकले 178 मुसाफिर; श्रीनगर से पहला काफिला रवाना

हज के लिए श्रीनगर से पहला जत्था रवाना हुआ, जिसमें 178 अकीदतमंद शामिल हैं, जिनमें 96 पुरुष और 82 महिलाएं हैं। अकीदतमंद को श्रीनगर हज हाउस से औपचारिक समारोह में दुआओं के साथ रवाना किया गया।

आज श्रीनगर से हज 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर से पहला जत्था रवाना हुआ। श्रीनगर हज हाउस से 178 हज यात्री, 96 पुरुष और 82 महिलाएं, रवाना हुए। हज यात्रियों को एक औपचारिक समारोह में रवाना किया गया और अकीदतमंद को उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित और आध्यात्मिक शांति की कामना की गई।

अकीदतमंद लोग सऊदी अरब के मक्का और मदीना में हज के पवित्र कार्यों को पूरा करेंगे। हज यात्रियों के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य जांच, यात्रा दस्तावेज और सुविधाजनक परिवहन की व्यवस्था की है।

Back to top button