इन लोगो को देखकर यकीन होता है कि सच में ‘प्यार में ना उम्र की सीमा है और ना ही जन्म का बंधन’

आज के समय में पहले की कई मान्यताओं को पीछे छोड़कर लोग अपनी जिंदगी जी रहे हैं। जैसे पहले की एक मान्यता के अनुसार पुरुष हमेशा अपने से छोटी महिला के साथ शादी करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आजकल के पुरुष अपने से बड़ी महिलाओं यहाँ तक की काफी बड़ी महिलाओं के साथ शादी कर रहे हैं और ख़ुशी-ख़ुशी जीवन यापन भी कर रहे हैं।

वहीँ इस काम में महिलाएँ भी आगे हैं। वह अपने से छोटे पुरुषों के साथ भी रिश्ते रखने से कोई गुरेज नहीं करती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और राजनीतिक जगत में कई ऐसी जोड़ियाँ हैं, जिन्होंने पुरानी मान्यताओं को पीछे छोड़ दिया है। ये लोग हिंदी गाने, ‘ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ को सही साबित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आज हमारे सामने कई ऐसे कपल्स मौजूद हैं जिनके बीच उम्र का दायरा काफी ज्यादा है। बॉलीवुड के मिलिंद सोमन से लेकर फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रॉन हमारे सामने उदहारण हैं, जिन्होंने अपने से 24 साल अधिक उम्र की महिला के साथ शादी की है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जानी-मानी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार और शादी के बीच उम्र के इस फासले को नजरंदाज किया है।

*- मिलिंद सोमनइन लोगो को देखकर यकीन होता है कि सच में ‘प्यार में ना उम्र की सीमा है और ना ही जन्म का बंधन’

हाल ही में मिलिंद सोमन को अपने से 34 साल छोटी गर्लफ्रेंड की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी का सामना करना। इससे पहले निर्देशक अनुराग कश्यप को भी अपने से छोटी उम्र की प्रेमिका की वजह से आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

*- दिलीप कुमार-शायरा बानो

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के अभिनेता और शायरा बानो की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही है। सिलिप कुमार से शायरा बानो 23 साल छोटी हैं।

*- धर्मेद्र-हेमा मालिनी

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के बारे में सभी लोग जानते हैं। धर्मेन्द्र से हेमा मालिनी 13 साल छोटी हैं।

*- संजय दत्त-मान्यता दत्त

संजय दत्त और मान्यता दत्त के बीच भी उम्र का काफी अंतर देखने को मिलता है। संजय से मान्यता उम्र में 19 साल छोटी हैं।

*- करीना कपूर-सैफ अली खान

बॉलीवुड की करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच भी उम्र का यही अंतर देखने को मिलता है। जब सैफ अली खान की पहली शादी हुई थी तो करीना उन्हें बधाई देने के लिए गयी थीं और आज खुद उनकी पत्नी बन गयी हैं।

*- डोनाल्ड ट्रम्प-मेंलानिया

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के बीच भी उम्र का काफ़ी अंतर देखने को मिलता है। मेलानिया ट्रम्प से 24 साल छोटी हैं। लेकिन उम्र का यह फासला उनके प्रेम के बीच देखने को नहीं मिलता है।

*- शिखर धवन-आयशा मुखर्जी 

भारत के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन की प्रेम कहानी भी अजीबो गरीब है। शिक्षर धवन आज पत्नी आयशा मुखर्जी और दो बेटियों के साथ ख़ुशी-ख़ुशी रह रहे हैं। आयशा शिक्षर धवन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं।

*- प्रीटी जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी अपनी हमउम्र नहीं बल्कि अपने से करीब दस साल छोटे अमेरीकी बिजनेसमैन जीन गुड इनफ से शादी की है।

*- उर्मिला मातोंडकर

छम्माो-छम्मान गर्ल उर्मिला मार्तेण्डककर उन्हों ने भी ग्लैनमर जगत के इतर बिजनैसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तिर मीर से शादी की है। मोहसिन भी उर्मिला से दस साल छोटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button