इन 4 चीज़ों के इस्तेमाल से झटपट ठीक करें मोच

मोच कहने को एक छोटा सा शब्द है लेकिन इसका दर्द कितना भयंकर होता है ये तो वही जान सकता है जिसे कभी मोच का सामना करना पड़ा हो. अक्सर कई बार थोड़ी सी लापरवाही से या चलते चलते अचानक पैर मुड़ जाने से पैर में मोच आ जाती है. पैर में अगर मोच आ जाये तो चलना तो दूर खड़ा हो पाना भी असंभव हो जाता है और दर्द से हालत बुरी हो जाती है. तो चलिए हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताते हैं जो बहुत जल्दी आपकी मोच में आराम देंगे.झटपट ठीक करें मोच

हल्‍दी – हल्दी में दर्द कम करने की क्षमता होती है. दो चम्‍मच हल्‍दी में थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्‍ट बना लें। अब इस पेस्ट को हल्का गर्म करके मोच वाली जगह पर लगाएं। फिर 2 घंटे के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। जब तक तक दर्द कम ना हो नियमित रूप से इस लेप को दिन में दो बार लगा सकते हैं। इसको लगाने के बाद जगह पर ज्यादा हिलाए-डुलाए नहीं। हल्दी का एन्टी-इन्फ्लैमेंटरी गुण सूजन को कम करने में बहुत मदद करता है।

यह भी पढ़े: आप भी रह सकते 9 घंटे काम करते हुए रह सकते हैं एकदम फिट…

बर्फ – वैसे तो दर्द या सूजन में बर्फ की सिकाई काफी फायदेमंद होती है. इसलिए थोड़े से बर्फ के टुकड़ों को किसी एक कपड़े में रखकर सूजन वाले जगह पर लगाएं। इससे सूजन कम हो जाती है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।

फिटकरी – एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच फिटकरी मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से मोच काफी जल्दी ठीक हो जाएगी।

चूना – शहद और चूना दोनों को बराबर मात्रा में मिला कर मोच वाली जगह पर हल्‍की मालिश करें।

Back to top button