इग्नू ने लॉन्च किया चार वर्षीय बीएससी प्रोग्राम, 12वीं पास घर बैठे कर सकते हैं फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में कराया जाएगा, जिससे छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे।
इस प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों के निर्माण की अच्छी समझ देना है। इसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी जोर दिया गया है, ताकि छात्र आगे चलकर फैशन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बना सकें।
आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।
12वीं पास किए हुए उम्मीदवारों को 3 से 6 वर्ष पूरे हो चुके हों, तभी वे आवेदन के पात्र होंगे।
पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस प्रोग्राम की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष है।
यह बीएससी प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है।
कोर्स की अवधि तीन वर्ष है।
इस कार्यक्रम की परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएंगी।
बीएससी प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प क्या हैं?
इस बीएससी फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन प्रोग्राम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देशभर के विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई कर सकें।
इस कार्यक्रम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प भी दिए गए हैं। पहले वर्ष के बाद छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष के बाद यूजी डिप्लोमा, तीसरे वर्ष के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्रदान की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
अपनी मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से नया पंजीकरण करें।
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
मांगे गए दस्तावेज तय किए गए फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।





