इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला है। दावा किया गया है कि उस पेट के भीतर इंसान की लाश है। कहा जा रहा है कि बेसुध होकर रो रहे शख्स के बेटे को अजगर जिंदा निगल गया था।
अजगर के कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें वह जानवरों को जिंदा निगल जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल अजगर जमीन पर पड़ा है और उसके ठीक बगल में एक शख्स अपना सिर पीट-पीटकर रो रहा है। आखिर शख्स क्यों रो रहा है? इस सवाल का जवाब जानकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला है। दावा किया गया है कि उस पेट के भीतर इंसान की लाश है। कहा जा रहा है कि बेसुध होकर रो रहे शख्स के बेटे को अजगर जिंदा निगल गया था। यह दृश्य इतना भयावह है कि देखने वाले लोगों की भी आंखें भर आईं। अजगर बिल्कुल शांत पड़ा है और उसका पेट कुछ ऐसा फूला है कि मानो अभी फट जाएगा।
अजगर को काटकर निकाली गई लाश
वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि एक समूह आता है जो अजगर को मारने के बाद उसके पेट को चीरता है। इसके बाद उसमें से एक अधमरी हालत में इंसान का शरीर बाहर निकलता है। बताया जा रहा है कि जब तक इंसान को अजगर के पेट से इंसान को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना ने लोगों को हिला दिया है।
सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ? इस घटना से पता चलता है कि जंगलों में रहने वाले जानवर इंसानों के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर girawadi__official नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों को अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर यह वीडियो कहां का है।