इंडस्ट्री में आने के बाद दीपिका पादुकोण की आवाज का उड़ता था मजाक

जो चीजें लोगों को कमजोरियां लगती हों, अगर उसे अपनी ताकत बना लिया जाए, तो माहौल बदल सकता है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने लिए किया है। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि दीपिका मेटा एआई (फेसबुक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक) की आवाज बन गई हैं। उनकी आवाज कई देशों में गूंजेगी। अब दीपिका ने एक कार्यक्रम में बताया कि एक दौर था, जब उनकी आवाज का मजाक बनाया जाता था।

मेरे लहज़े का मजाक उड़ता था – दीपिका
इस मामले पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब मेरी आवाज, बात करने के लहजे का मजाक उड़ाया जाता था और अब अचानक मैं मेटा एआई की आवाज बन गई हूं। मैंने आवाज को हमेशा अपनाया है, शायद यही कारण है कि ऐसा हुआ।

एआई क्या नहीं कर सकता कॉपी?
एआई इन दिनों खासा चर्चा में बना हुआ है। यह कई लोगों की नौकरी पर खतरा बन सकता है। इस पर आगे दीपिका कहती हैं कि मुझे लगता है कि एक चीज जिसे यह एआई कभी नहीं बदल सकता, वह है इंसानी भावनाएं। यही एक जगह है, जहां एआई की पहुंच नहीं होगी या वह इंसानों जैसा नहीं बन पाएगा। इंसानी भावनाओं और एक कलाकार के अभिनय की जगह वह नहीं ले सकता है, क्योंकि आप एआई में आत्मा नहीं डाल सकते हैं।

दीपिका के लिए यह कदम सिनेमा से आगे बढ़कर डिजिटल नवाचार की दुनिया में उनके प्रभाव को फैलाता है। यह उनके बुद्धिमान व प्रभावशाली करियर का मील का पत्थर है। दीपिका ने शाह रुख खान के साथ ओम शांति ओम से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फराह खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button