आख़िर क्यों? छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या…

हाल ही में अपराध का एक मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा से सामने आया है. इस मामले में 18 वर्षीय युवती ने शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा ली है और उसका शव कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला है. वहीं मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले में युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की वजह का जिक्र किया है. इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि पीड़िता ने मौत की वजह अपने भाई कल्लू को ही बताया है. वहीं इस मामले में बताया गया है कि युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि ”इस मामले को लेकर उसकी बेटी ने दो महीने पहले पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की.”
इस मामले को देखकर ऐसा लग रहा है मानो उत्तरप्रदेश में योगी की सरकार होने के बाद भी कुछ नहीं हो पा रहा है. जी हाँ, यह ताजा मामला गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के पंतनगर का है जहां शोहदों से परेशान होकर एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं बताया जा रहा है मृतका का शव उसके दुपट्टे के सहारे उसके कमरे में लटकता मिला और उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई मे जुट गई है.
वहीं इस मामले में बात करते हुए मृतका के पिता तिलकराम ने कहा ”पड़ोस में रहने वाला एक युवक मृतका को पिछले कुछ महीनों से लगातार परेशान कर रहा था. इस मामले को लेकर मृतका ने पुलिस अधीक्षक व नगर कोतवाली मे शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करना तो दूर उसकी रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की. नतीजा यह रहा कि छेड़छाड़ की हरकतों से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या.





