आलू का अचार देता है बेहतरीन स्वाद, मिनटों में होता है तैयार

आलू हमारे भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे हर व्यक्ति खाना पसंद करता हैं। आलू की सब्जी हो या पराठे सभी को पसंद आते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए आलू की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो आपको बेहद पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं आलू के अचार की। जी हाँ, आलू का अचार भी बनता और अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता हैं। तो आइये जानते हैं ‘आलू के अचार’ की स्पेशल Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

– पांच आलू
– एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
– एक छोटा चम्मच हल्दी
– दो छोटा चम्मच राई
– सरसो का तेल
– नमक स्वादानुसार

aloo achar,aloo achar recipe,aloo recipe,achar recipe ,आलू का अचार, आलू की रेसिपी, रेसिपी, अचार रेसिपी

* बनाने की विधि :

– सबसे पहले आलुओं को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
– मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर आलू और पानी डालकर पांच सीटियां लगाकर उबाल लें।
– आलू के ठंडे होने पर इनके छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– अब एक कटोरी में आलू, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हल्दी, राई और नमक मिलाएं।
– तेज आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
– तेल जब पूरी तरह से गरम हो जाए और इससे धुंआ निकलने लगे तब आंच बंद कर दें।
– तेल को पूरी तरह से ठंडाकर इसे आलू में डालते जाएं और मिक्स करते जाएं।
– तैयार है आलू का अचार। इसे 2-3 दिन तक धूप में जरूर रखें और दिन में एक बार हिला भी दें ताकि सारे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाए।

Back to top button