आलिया भट्ट से लेकर प्रिंस विलियम तक, BAFTA रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का जलवा

79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों ने अपने खास लुक्स से खूब लाइमलाइट बटोरी।

BAFTA 2026 की रात सिर्फ बेहतरीन फिल्मों के नाम नहीं रही; यह रात रेड कार्पेट पर जादू बिखेरते सितारों की भी थी, जिन्होंने पूरी दुनिया के फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में जब सेलेब्रिटीज अपने डिजाइनर आउटफिट्स में पहुंचे, तो अवॉर्ड सेरेमनी की चमक दोगुनी हो गई।

इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सेलेब्स Alia Bhatt और Farhan Akhtar भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने खास अंदाज में खूब जलवा बिखेरा। इनके अलावा, हॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी लुक्स से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। आइए एक नजर डालते हैं BAFTA पहुंचे सेलेब्स के आउटफिट्स पर।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपने पहले BAFTA नाइट में एक सिल्वर कलर के गुच्ची गाउन से सबका ध्यान खींचा। हाई नेकलाइन और बॉडी-स्कल्प्टेड फिटिंग वाला यह गाउन बेहद एलिगेंट लग रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट फर स्टोल भी कैरी किया। उनके इस लुक में हॉलीवुड आइकन मर्लिन मुनरो की झलक दिखाई दी।

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर उतरे। इस खास मौके पर फरहान ने ब्लैक टक्सीडो के साथ बो पेयर किया, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, शिबानी सैटिन हॉल्टर नेक गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

टेयाना टेलर
इस अवॉर्ड शो में अमेरिकी स्टार टेयाना टेलर ने भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से जलवा बिखेरा। इसके लिए उन्होंने बरबेरी का पीक-ए-बू आउटफिट पहना, जो हाई लेग स्लिट और थाई-हाई बूट्स के कारण काफी चर्चा में रहा।

एम्मा स्टोन
BAFTA नाइट में ऑस्कर विनर एक्ट्रेस एम्मा स्टोन भी शामिल हुईं। ब्लैक लुई विटन गाउन में वे बेहद आकर्षक लग रही थीं। हॉल्टर लूप और डीप नेकलाइन के साथ उनका गाउन काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्लीक बन और स्टल मेकअप चुना।

टिमोथी चालमेट
रॉयल फेस्टिवल हॉल में कई सितारों के बीच टिमोथी चालमेट ब्लैक डबल-ब्रेस्टेड सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा। साथ ही, टिमोथी ने गिवेंची सूट के साथ मैचिंग जूते और घड़ी स्टाइल किया।

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स
अवॉर्ड नाइट्स को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि रॉयल कपल प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन ने भी हिस्सा लिया। प्रिंसेस कैथरीन ने बेहद खूबसूरत गाउन पहना, जबकि प्रिंस विलियम्स वाइन-टोन टक्सीडो में शाही अंदाज में नजर आए।

कैथरीन हैन
जहां ज्यादातर सितारे ब्लैक और व्हाइट में नजर आए, वहीं कैथरीन हैन ने अपने सिंपल और क्लासी अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह रेड रफल्ड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल रखा।

रेगे-जीन पेज
ब्रिजर्टन सीरिज के पहले सीजन में ड्यूक की भूमिका निभाने वाले रेगे-जीन पेज भी खास अंदाज में नजर आए। रेड कार्पेट पर उनके अनोखे ड्रैगनफ्लाई कॉलर बटन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

गिलियन एंडरसन
BAFTA की खूबसूरत नाइट पर गिलियन एंडरसन ने प्रिंटेड ब्राउन ड्रेस में महफिल लूटी। क्लासी हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ उनका यह लुक बेहद आकर्षक लग रहा था।

माइकल बी जॉर्डन
माइकल बी जॉर्डन भी इस शानदार नाइट का हिस्सा बने। अवॉर्ड शो के दौरान जॉर्डन ग्रे ब्लेजर और ब्लैक पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

जेसी बकले
हैमनेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली जेसी बकले ब्लू गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं। काउल नेकलाइन वाले इस गाउन में वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Back to top button