आपके नाश्ते को मिलेगी नई जान ,इस तरह बनाइये ‘ब्रेड पोहा’,

हर कोई चाहता है सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट और अपना पसंदीदा बने। इसके लिए आप ब्रेड पोहा आजमा सकती हैं जो मिनटों में तैयार होने के साथ ही मजेदार स्वाद भी देता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ‘ब्रेड पोहा’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए है जो आपके नाश्ते को नया रंग देगी। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :
– ब्रेड की 4 स्लाइस
– आधा छोटा चम्मच राई
– 1 फ्राइड साबुत हरी मिर्च
– 1 छोटा चम्मच हल्दी
– 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
– 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
– 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
– 4-5 करी पत्ता
– 1 छोटा चम्मच हरा धनिया
– एक छोटी कटोरी भुजिया
– 1 नींबू
– नमक स्वादानुसार

* बनाने की विधि :
– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
– तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर भूनें।
– राई के चटकते ही इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और ब्रेड स्लाइस के टुकड़े कर डाल दें।
– हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।
– ब्रेड के हल्का भुनते ही इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें।
– ऊपर से प्याज, टमाटर, हरा धनिया और भुजिया डालें।
– नींबू का रस निचोड़कर, एक फ्राइड साबुत हरी मिर्च और टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।





