आज से शुरू हुआ हिन्दू नववर्ष, इन राशियों की आज से हमेशा के लिए बदल जाएगी किस्मत…

हिंदू नववर्ष 2076 शनिवार 6 अप्रैल 2019 यानी आज से शुरू हो गया है. हिंदू नववर्ष का आरंभ विक्रमादित्य ने किया था. अतः इसको विक्रम संवत भी कहा जाता है. इस दिन से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत भी होती है. इसी दिन से सूर्य, भचक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करता है. इस समय से ऋतुओं और प्रकृति में परिवर्तन भी आरम्भ हो जाता है.
नए साल के शुरू होने पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बना है. नए साल का स्वामी राजा शनि और मंत्री सूर्य है. शनि गुरु केतु के साथ धनु राशि में होगा. इससे जीवन में बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है. पढ़ाई, नौकरी, व्यापार शादी रिश्तों और धन लाभ पर अच्छा असर पड़ेगा. आइए जनाते हैं नए विक्रम संवत 2076 में राशियों पर क्या असर पड़ेगा…
मेष- नए साल में सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी. वाहन सुख मिलेगा. शादी का योग बन सकता है. धन लाभ के लिए कन्या को खीर खिलाते रहें.
6 अप्रैल 2019 का राशिफल: इन राशियों वालो का शनिवार आ रहा है भग्य बदलने…
वृषभ- नए साल में धन लाभ होने की संभावना है. नई नौकरी मिलने का योग है. चीनी, दूध, दही का दान करते रहें.
मिथुन- नए साल में मान-सम्मान मिलेगा. बड़े लोगों से दोस्ती होगी. उच्च पद मिलेगा, प्रेम में सफलता मिलेगी.
कर्क- नए साल में संघर्ष के साथ लाभ जरूर मिलेगा. नौकरी व्यापार और सेहत में थोड़ी अड़चन आ सकती है. काले चने का दान करते रहें. .
सिंह- नए साल में खर्चे बहुत होंगे, लेकिन कर्ज खत्म होने की भी संभावना है. विदेश यात्रा का योग है.
कन्या- नए साल में नामी लोगों से मुलाक़ात होगी. धन, वाहन का लाभ होगा. दुर्गा माता को इलायची की माला चढ़ाने से लाभ होगा.
तुला- नए साल में धन लाभ होने की संभावना है. तनाव कम होगा. सेहत अच्छी रहेगी. तुलसी जी पर दूध और जल चढ़ाते रहें.
वृश्चिक- नए साल में बदलाव आएगा. शनि हावी रहेगा. संघर्ष से धन लाभ होगा. नौकरी अच्छी चलेगी.
धनु- धनु राशि के लोगों पर शनि भारी है. काम छूटने की नौबत आ सकती है. पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें. क्लेश से बचें.
मकर- नए साल में विघ्नों के बावजूद पढ़ाई, नौकरी अच्छी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. धन, वाहन का लाभ होगा.





