प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग तबकों से ‘नमो एप’ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद कर भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को शुरू करेंगे। वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं से जहां चुनाव की तैयारियों, सरकार के काम और जनता की अपेक्षाओं पर बातचीत करेंगे तो अन्य लोगों से भी बात करेंगे।
भाजपा का दावा है कि इस महासंवाद के जरिये प्रधानमंत्री प्रदेश के 1495 मंडलों के कार्यकर्ता सीधी बात करेंगे। देश के 14 हजार संगठनात्मक मंडलों व 986 जिलों एवं महानगरों के भाजपा कार्यकर्ता वांलिटियर्स और प्रमुख नागरिक मोदी से सीधे जुड़ेंगे।
प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि 28 फरवरी के संवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिक, अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और नागरिकों से संवाद करेंगे।
इसका सजीव प्रसारण भाजपा के फेसबुक पेज, ट्वीटर हैंडल, यू-ट्यूब चैनल के कई एप प्लेयर्स के माध्यम से भी देखा जा सकता है और हिस्सा भी लिया जा सकता है। महासंवाद के प्रसारण की तकनीकी जिम्मेदारी भाजपा के आईटी विभाग को सौंपी गई है। जिसकी मॉनीटरिंग प्रदेश प्रवक्ता आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक संजय राय करेंगे।
सीएम योगी व पाण्डेय करेंगे अमेठी में संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ अमेठी में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, लखनऊ महानगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना रायबरेली, एसपी सिंह बघेल आंबेडकर नगर, अनूपमा जायसवाल बहराइच, रमापति शास्त्री गोंडा, मुकुट बिहारी वर्मा अयोध्या महागनर, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ गोंडा, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा और लैकफेड के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी उन्नाव, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया बाराबंकी, गोविंद नारायण शुक्ला सुल्तानपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह लखनऊ जिला, वाई.पी. सिंह सीतापुर, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी लखनऊ जिला।कौन कहां रहेगा
प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया लखीमपुर, नरोत्तम मिश्रा कानपुर महानगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी प्रयागराज महानगर, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुरादाबाद महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी वाराणसी जिला, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, बीएल वर्मा बदांयू, जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरुषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद, उपेन्द्र शुक्ला महराजगंज, दयाशंकर सिंह बुलन्दशहर, कांताकर्दम गाजियाबाद जिला, नबाव सिंह नागर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़, सलिल विश्नोई कानपुर देहात, नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय गाजीपुर, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता हरदोई, सुब्रत पाठक कन्नौज, देवेश कोरी औरैया, शंकर गिरि भदोही, कामेश्वर सिंह मऊ, कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्जापुर, देवेन्द्र चौधरी शामली, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अंजुला माहौर आगरा जिला, संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह चंदौली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़, धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिला में रहेंगे।
इन स्थानों पर रहेंगे ये नेता
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा नोएडा महानगर, संतोष गंगवार बरेली महानगर, डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर महानगर, कृष्णाराज शाहजहांपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, धर्मपाल सिंह बरेली जिला, सतीश महाना मेरठ, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह गाजियाबाद महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़, सुरेश राणा सहारनपुर महानगर, नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, बलदेव ओलख संभल, अर्चना पाण्डेय इटावा, जयप्रकाश निषाद संतकबीरनगर, उपेन्द्र तिवारी बलिया, गिरीश यादव वाराणसी महानगर, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष फागू जौनपुर, चेयरमैन श्रम कल्याण बोर्ड सुनील भराला बिजनौर में महासंवाद में हिस्सा लेंगे।