आज का पंचांग: 8 जनवरी दिन रविवार

।।आज का पंचांग।। आज आपका दिन मंगल मय हो 8 जनवरी दिन रविवार

आज का पंचांग: 8 जनवरी दिन रविवार

ऋतु- हेमन्त
मास-पौष 
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:46
सूर्यास्त:-05:14
राहू काल(अशुभ समय) सायं
04:30से 06:00 तक
तिथि- एकादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।

सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- हरा।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- गुलाबी।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपकी पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेगी।आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा।

सुझाव:- आज आप काली गऊ को रोटी खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपका मन उत्साहित रहेगा।कला एवं साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।वाणी के सदुपयोग से लाभ।

सुझाव:-आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।कार्यक्षेत्र में उन्नतिहो सकती है।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपको धन प्राप्त हो सकता है।भाई-बंधुओ का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके पुराने विवाद सुलझने की सम्भावना है।आपके शत्रु भी आपसे मित्रता करना चाहेंगे परंतु आप सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके व्यवसाय में लाभ होने की सम्भावना है।आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप गणेश जी को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।
(सा,सी,सू, से,सो,दा, गा, गी, गू, गे)
कुम्भ:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।आय के नए स्रोत बनेंगे।माता के स्वास्थ्य में सुधार।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपके व्यापार में मंदी रहेगी।यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।

सुझाव:- आज आप आदित्य भगवान को अर्घ्य दें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज पौष शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।

2 स्मर्तानामएकादशी ।।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

राम राम कही जे जामुहाहीं।
तिन्हहि न पाप पुंज समुहाहीं।।

अर्थ:-सन्त शेखर कलि पावनावतार गोस्वामी बाबा लिखते है कि जो जमुहाई लेते समय राम-राम नाम लेता है । उसके शरीर में पाप पुंज प्रवेश नहीं करता ऐसे प्रभु श्री राम का स्मरण करना सबको अनिवार्य है।

//आप सब का मंगल हो //

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथाव्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)

Back to top button