आज का पंचांग: 21 नवम्बर, दिन सोमवार

।।आज का दिन मंगल मय हो।।

आज का पंचांग?ऋतु- हेमंत ?
?मास-मार्गशीर्ष?
?सूर्य दक्षिणायन?
?सूर्योदय:-06:40?
?सूर्यास्त:-05:21?
?राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक?
?तिथि- सप्तमी?
?पक्ष:-कृष्ण?
?दिसाशूल- पूर्व?

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक स्थितियों के बारे में सोचकर हताश हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप जरूरतमन्द व्यक्तियों की सहायता करें ।

शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप अपनी मौलिकता की छाप छोड़ेंगे एवं विभिन्न मामलों में साहस का परिचय देंगे।

सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को खड़ाऊँ दान करें ।

शुभ रंग :- मोरपंखी हरा।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।व्यवसायिक क्षेत्र में कामयाबी से संतुष्टि मिलेगी।

सुझाव:- आज आप धार्मिक ग्रंथ पढ़ें उत्तम होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आप किसी संदर्भ में फैसला लेने से पहले स्वयं को असमंजस की स्थिति महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपके कार्यक्षेत्र में विवादों की स्थिति उत्तपन्न हो सकती है।

सुझाव:- आज आप किसी से ईर्ष्या न करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके परिवार में कलह होने की संभावना है।प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:-आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला।

आज का पंचांग

यह भी पढ़ें:- वास्तु दोष को मिटाने के लिए करे वास्तु मन्त्र का यह जाप

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके निजी योजनाओं में विलम्ब हो सकता है।सफलता और विफलता दोनो स्थितियां सामने आ सकती हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आप कार्यक्षेत्र मे पहले से कही जादा रचनात्मक और खुला हुआ माहौल महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें ।

शुभ रंग – बैगनी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपके जीवन में कुछ बदलाव घटित होंगे।व्यवसायिक लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

सुझाव:- आज आप लघुमहामृत्युंजय मन्त्र का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आप कुछ स्थितियों के सामने आने पर अत्यधिक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं।

सुझाव:- आज आप भावुकतावश कोई निर्णय न लें।

शुभ रंग:- फिरोजी।
(सा, सी, सू ,से , सो , गू ,गे, गो, दा)
?कुम्भ:- आज आप अपने प्राथमिकताओं को महत्व देंगे।सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा।

सुझाव:- आज आप खान-पान पर संयम बरतें।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप नकारात्मक स्थितियों से बचने के लिए एकाग्रचित्त होकर कार्य करें।एक हृदयस्पर्शी अनुभव आपके व्यक्तित्व को रूपांतरित कर सकता है।

सुझाव:- आज आप लोगों के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं।

शुभ रंग – आसमानी।

 

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

  1. आज मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष सप्तमी तिथि है।
  2. आज कालभैरव , वटुक व् अष्ट भैरव व्रत है।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

नित नाव मंगल कौसलपूरी।
हरसित रहहिं लोग सब कुरी।।

अर्थ:-गोस्वामी बाबा कहते है कि श्री अयोध्या पुरी नित्य नवीन मंगल पुरी है, यहाँ के लोग सदैव हर्षित रहते है ।

आप सब का मंगल हो-

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Back to top button