आज एक बार फिर सेल के लिया उपलब्ध होगा Redmi Note 8 इन ऑफर्स के साथ

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बजट रेंज में कुछ ही समय पहले दो हैंडसेट लॉन्च किए थे। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन्स को फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें से Redmi Note 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से फ्लैश सेल के जरिए खरीदा जा सकेगा।
रेडमी नोट 8 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के बेस वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और टॉप वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। मूनलाइट वाइट, नेप्टयून ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन को आज आप बेस्ट डील में खरीद सकते हैं।
फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
अगर आप एयरटेल का प्रीपेड नंबर यूज करते हैं, तो इस फोन की खरीद पर आपको डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। डबल डेटा बेनिफिट 249 रुपये और 349 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा। शाओमी रेडमी नोट 8 के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो HDFC Bank के डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत कैशबैक (500 रुपये तक) मिलेगा। इसके अलावा एचएसबीसी कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत का
इंस्टेंट कैशबैक है और ICICI Bank क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिलेगा।





