IPL-12: आज RCB से KKR की टक्कर, इस टीम के जीतने के चांस ज्यादा..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL सीजन 12 का 17वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीजन 12 के शुरुआती चार मैचों में हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के लिए बेहद उतावली है. शुक्रवार को उसे अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है, जहां वह सिर्फ जीत चाहेगी. बेंगलुरु की शुरुआत बेहद खराब रही है. न ही उसके बल्लेबाज चल रहे हैं न ही गेंदबाज. साथ ही दोनों विभागों में तालमेल की कमी भी देखने को मिल रही है. विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु अंकतालिका में सबसे नीचे है. उसे पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी. वैसे देखा जाए तो आज बेंगलुरु की टीम मैच जीत सकती है क्युकी चार लगतार हार के बाद टीम को सिर्फ और सिर्फ जीत चाहिये. वरना  बेंगलुरु की आगे की राह बिल्कुल खत्म हो जाएगी…

मैच की पूरी जानकारी

IPL 2019: RCB vs KKR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला शुक्रवार (5 अप्रैल 2019) को खेला जाएगा.

IPL 2019: RCB vs KKR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2019: RCB vs KKR के बीच मैच किस समय शुरू होगा?

यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा. इससे पहले टॉस 7.30 बजे होगा.

मैच की लाइव अंग्रेजी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 एचडी पर उपलब्ध होगी. साथ ही हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी पर भी प्रसारित होगी.

टीमें:

बेंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कुल्टर-नाइल, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डि ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, फर्ग्यूसन, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Back to top button