आईपीएल 2020 : टीवी के दर्शकों पर ऐसा रहा खाली स्टेडियम का असर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल 2020 ) के 13वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को अबुधाबी में खेले गए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। यह मैच खाली स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच की खास बात यह रही कि मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों को भले ही दर्शकों की कमी खल रही हो, लेकिन इस मैच को टीवी पर देख रहे दर्शकों को यह महसूस ही नहीं हुआ कि यह मैच खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
दरअसल आईपीएल 2020 प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने ऐसी वॉइस कोरियोग्राफी की थी कि टीवी पर देख रहे लोगों को पहले जैसे स्टेडियम में दर्शकों का शोर होता था वैसे ही सुनाई दे रहा था, इससे टीवी दर्शकों को स्टेडियम खाली होने का एहसास ही नहीं हुआ। हालांकि खिलाड़ियों को जरूर इसकी कमी खल रही होगी।
बता दें कि आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था। मुंबई ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 162 रन बनाये। जवाब में चेन्नई ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
The post आईपीएल 2020 : टीवी के दर्शकों पर ऐसा रहा खाली स्टेडियम का असर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





