आईपीएल 2020 : आज सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल 2020 ) के 13वें संस्करण के तीसरे मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। इस मैच को लेकर हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने कहा है कि उनके बल्लबाजों को मध्य ओवरों में संभल कर खेलने की जरूरत है, इससे हमेशा सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

राशिद ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूएई में जरूरी नहीं है कि बल्लेबाज हमेशा बड़े शॉट्स के लिए जाएं। राशिद ने कहा कि हमारे पास मध्य के ओवरों में मनीष पांडे, विजय शंकर और कई और युवा खिलाड़ी हैं। वह लोग गेंद को लंबा मार सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार बड़े मैदानों पर आपको संभल कर खेलने की जरूरत है। इसलिए यह हमेशा बड़े शॉट्स खेलने की बात नहीं है जैसा हमने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में देखा कि कैसे फाफ डु प्लेसिस मैच को अंत तक ले गए और मैच खत्म किया।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो टीम इस तरह से बल्लेबाजी करेगी वो सफल रहेगी। यूएई में यह काफी मायने रखता है। जब आप मध्य के ओवरों में संभल कर खेलते हैं तो इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। पावर हिटर आखिरी के पांच ओवरों में 50-60 रन बना सकते हैं।
The post आईपीएल 2020 : आज सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button