आइआइटी के दो छात्रों ने कंपा देने वाली ठंड में उस अल्ट्रा मैराथन में हासिल की सफलता

आइआइटी के दो छात्रों ने लेह लद्दाख की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में उस अल्ट्रा मैराथन में सफलता हासिल की है, जिसे दुनियाभर के युवा जीतने के लिए बेकरार रहते हैं। -12 डिग्री सेल्सियस के तापमान में उन्होंने इस दौड़ को 19 घंटे 55 मिनट में तय करके कामयाबी पाई। भौतिकी से पीएचडी कर रहे राहुल भारद्वाज व बीटेक-एमटेक दोहरी डिग्री की पढ़ाई करने वाले अरुण तोमर ने यह मैराथन क्वालीफाई की। राहुल मूल रूप से आगरा व अरुण मेरठ के रहने वाले हैं।

लेह-लद्दाख की कंपनी आई रन स्पोर्ट्स लिमिटेड की ओर से होने वाली इस अल्ट्रा मैराथन में 19 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें नौ को अयोग्य करार दे दिया गया जबकि दस ने यह दौड़ पूरी की। इस दौड़ में सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से करीब 50 फीसद कम था। राहुल ने बताया कि 17 से 19 अगस्त के बीच इस मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ दो भागों में रही। पहला भाग 111 किमी व दूसरा 55 किमी का रहा। अरुण ने 111 किमी यह मैराथन 19 घंटे 55 मिनट में लगातार दौड़कर पूरी की।

राहुल को इसे पूरा करने में दस घंटे 48 मिनट में 55 मिनट का समय लगा। राहुल ने बताया कि 55 किमी की मैराथन लेह में 3700 फीट की ऊंचाई पर स्थित शक्तिगांव से शुरू हुई। प्रतिभागियों को यहां से 5400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वारीला तक जाकर पुन: शक्तिगांव आने का लक्ष्य दिया गया। इसके अलावा 111 किमी की मैराथन दस हजार तीन सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित नुब्रा वैली के सुमर से शुरू होकर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित खारदूंग्ला पास से होकर लेहर के शांति स्तूप पर खत्म हुई।

Back to top button