आँखों के लिए घर में बने काजल का करे ही उपयोग

हम आपको बता दें आंखों के श्रृंगार के लिए काजल का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। काजल के इस्तेमाल से आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखाई देती हैं। इसके अलावा काजल का औषधीय महत्व भी है। काजल आंखों को ठंडक भी पहुंचाता है और दृष्टि क्षमता में वृद्धि भी करता है। पहले के समय में काजल घरों में ही तैयार किया जाता था।

होते है बेहद फायदेमंद 

जानकारी के लिए बता दें घर पर बने काजल में केमिकल्स आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता इसलिए इस तरह के काजल आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ये काजल कम लागत में घर पर ही बनाए जाते हैं। प्राकृतिक तत्वों से निर्मित होने के कारण ये न सिर्फ सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं बल्कि आंखों की औषधि के लिए भी इनका प्रयोग किया जाता है। इन्हें बनाने का तरीका भी बहुत कठिन नहीं है।

ऐसे तैयार कर सकते है काजल 

इसी के साथ घर के बने काजल का उपयोग आंखो की सेहत के लिए अच्छा और सुरक्षित है। इसे घर पर बनाने के लिए सूत की बत्ती वाले एक दिए में सरसो का तेल डालकर जलाया जाता है। इसके बाद इसकी लौ पर तांबे की एक प्लेट को पूरी रात के लिए रख दिया जाता है। सुबह प्लेट पर जमी कालिख को खुरचकर उसे किसी डिब्बे में रख लिया जाता है। अब देशी घी की कुछ बूंद उसमें डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लिया जाता है। फिर आप इसका इस्तेमाल अपनी आंखों के लिए कर सकते हैं।

Back to top button