अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस समय जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बड्डूपुर पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार को सुबह करीब 8:55 बजे रीवा सीवा नहर पुल के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 312 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक उर्फ कुन्ना लोनिया पुत्र हरिचरन लोनिया निवासी मोहम्मद पुर मजरे देवगांव थाना देवां जनपद बाराबंकी बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Back to top button