अर्जुन कपूर को तलाश है एक नई गर्लफ्रेंड की..

ka-and-ki_650x400_41455597296मुंबई: फिल्म ‘की एंड का’ की सफलता के बाद अब अर्जुन कपूर को महसूस होने लगा है कि उनके पास एक गर्ल फ्रेंड होनी चाहिए और अब वह एक गर्लफ्रेंड बनाने का मन बना रहे हैं। 30 साल के अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘अब मैं 30 साल का हो चुका हूं। मैंने सिंगल लाइफ का मज़ा ले लिया है, मगर अब लगता है कि एक गर्ल फ्रेंड बनाने का समय आ गया है। सिंगल लाइफ के मज़े ले लिए अब देखते हैं डबल होने के बाद लाइफ कैसी होगी?’

वैसे, अर्जुन कपूर का कई लड़कियों और अभिनेत्रियों के साथ नाम भी जुड़ चुका है। फिल्म ‘तेवर’ के समय अर्जुन का नाम सोनाक्षी के साथ जुड़ा था। उसके बाद अथिया शेट्टी के साथ भी नाम जुड़ा लेकिन अर्जुन ने इन सभी खबरों को नकारा। अर्जुन ने इस बार भी कहा कि ‘मेरी बहन की दोस्त है अथिया उससे ज़्यादा और कुछ नहीं। किसी को हाय-हैलो कहने का मतलब रिलेशनशिप नहीं होता। मैं बिल्कुल अकेला हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button