अयोध्या में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
अयोध्या । अयोध्या में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां विद्याकुण्ड स्थित कलवारी मंदिर के विवाद में ताबड़तोड़ गोलिया चली। घटना में राजेश निषाद को तीन गोली लगी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर होने पर युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस ने हमलावरों की एक बाइक भी बरामद की है।
ये भी पढ़े- वाराणसी: विश्वनाथ मंदिर के नवागत मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संभाला कार्यभार
जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। घटना में हमलावर काले रंग की पल्सर वाहन से आये थेl घटना स्थल पर एसपी सिटी सहित बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। घटना के बाद लोगों में भयंकर आक्रोश हैl घटना के दौरान राजेश गाना सुन रहा था जिसे पीछे से आकर गोली मारी गई।
The post अयोध्या में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





