अयोध्या: नवसृजित विद्युत वितरण उप खण्ड का भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन

मिल्कीपुर- अयोध्या। नवसृजित विद्युत वितरण उप खण्ड का भाजपा विधायक ने उद्घाटन कर दिया है। जहां विद्युत वितरण उपखण्ड कुमारगंज का निर्माण किया गया है। उपखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के उपभोक्ताओं को इससे बड़ा लाभ होगा। पहले उपभोक्ताओं को अपनी समस्या को लेकर विद्युत वितरण खंड मिल्कीपुर जाना पड़ता था। लेकिन उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक व विद्युत विभाग के अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय कुमारगंज में खोला जा सका।
अब क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान जल्द हो सकेगा। विद्युत उपखण्ड का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गोरखनाथ बाबा ने मंगलवार को किया। उद्घाटन के बाद परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के 10 फीडरो को गोद लिया जाएगा गोद लेने का मुख्य उद्देश्य है कि उन फीडरो के उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा साके। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्यों में तेजी आई है।
इस मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता एके शुक्ला, एसडीओ संतोष कुमार, जेई बिद्युत आनन्द प्रकाश, चंद्रभान यादव कुमारगंज बाजार में विजय कुमार उपाध्याय दयानंद पांडे विनोद पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।





