अयोध्या : डीएम ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ, नौ सितंबर तक अभियान

अयोध्या। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेतिया पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ ज़िलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद अयोध्या में शून्य माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को टीकाकरण के साथ विटामिन ए पिलाया जायेगा।

यह अभियान 10 अगस्त से दिनांक नौ सितंबर तक चलेगा। जनपद में ३, १२, ३४३ बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य है जिसमें ९ माह से १२ माह के अनुमानित बच्चे १८२४४, एक से दो वर्ष तक के अनुमानित बच्चे ७८४४६ एवं २ से पाँव वर्ष तक अनुमानित २१५६५३ बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी जाएगी।

इस अभियान को सफल बनाने हेतु आशा ए एन एम तथा आंगनवाड़ी कार्यकतरियों के माध्यम से अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की भी पहचान कर उनका समुचित उपचार किया जाएगा एवं आयश्यकता पड़ने पर बच्चों को अस्पतालों में इलाज के लिए संदर्भित किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी, नोडल अधिकारी अर्बन एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुएl

ट्रेन की चपेट में आकर एक बृद्ध की मौत

गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक बृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रविवार की शाम साढ़े छह बजे के आसपास कोतवाली इलाके के टंडौली निवासी आसाराम (65) पुत्र स्वर्गीय राममिलन रेलवे ट्रैक के किनारे बीच से होते हुए अपना खेत देखने जा रहा था। वह जैसे ही थोड़ी ही दूर गया कि गोसाईगंज की तरफ से लखनऊ जा रही साबरमती एक्सप्रेस धडधडाती हुई दिखाई पड़ी। ट्रेन को देखते ही आसाराम घबरा गया और जबतक वह बचने का प्रयास करता कि ट्रेन उसे दो टुकडो में काटती हुई निकल गयी। मृतक का सिर कुछ दूरी पर छिटक कर जा गिरा,जबकि धड ट्रैक के बीच में ही पड़ा रहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।

बैंक गए 65 वर्षीय वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाने से चंद कदम दूरी स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा से पैसा निकालने गए 65 वर्षीय वृद्ध की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के ही ईंट गांव निवासी 65 वर्षीय राम लौट पुत्र रामभरोसे सोमवार को इनायत नगर बाजार स्थित बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक शाखा पर अपने बचत खाते से पैसा निकालने गए थे बैंक बोल के सामने स्थित एक हैंडपंप की पाइप में लगे टुल्लू पंप में विद्युत करंट उतरा हुआ था वह जैसे ही हैंडपंप की पाइप के करीब पहुंचे कि करंट की चपेट में आ गए।

Back to top button