अयोध्या : एनएच- 28 पर दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

अयोध्या । अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें अयोध्या जिला चिकित्सालय से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है l सात लोगों का इलाज अयोध्या में किया जा रहा है। भीषण हादसे में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक़ हादसे में सभी मृतक और घायल अयोध्या की पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित भदरसा गांव के निवासी हैं। 13 लोग सुबह एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। रौनाही क्षेत्र में हाईवे पर वे अपने गंतव्य का रास्ता भटक कर आगे निकल गए l अगले कट से हाईवे से हुए उल्टी साइड से वापस आ रहे थे l उन्हें पीछे की कट से होकर तालाब मछली पकड़ने जाना था। कट तक पहुंचने से पहले सामने से आ रही ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी।
टककर इतनी जोरदार थी कि टेंपो से लोग हाईवे पर गिर पड़े l हादसे में गंभीर चोट लगने के चलते चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जगह-जगह खून दिखाई देने लगे l स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटनास्थल से एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी सात घायलों का इलाज अयोध्या जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि सोहावल चौराहे पर यह हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ जब एनएच 28 पर रास्ता भटक कर रांग साइड से जा रहे टेंपो को ट्रक ने टक्कर मारी। घायलों का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और हादसे को लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
The post अयोध्या : एनएच- 28 पर दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button