अमेरिकी विशेषज्ञ ने कोरोना को लेकर दी ये खतरनाक जानकारी, कहा- अगर लोगों ने…

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने कहा है कि अगर अमेरिकी नागरिक जन स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करते तो देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,00,000 मामले तक सामने आ सकते हैं. 

कुछ राज्यों में मामले बढ़ने के परिणाम के पूर्वानुमान के बारे में पूछे जाने पर फाउची ने कहा कि वह सटीक पूर्वानुमान नहीं लगा सकते लेकिन उनका मानना है कि यह ‘बेहद भयावह’ होगा.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में संक्रामक रोगों के प्रमुख फाउची ने कहा, ‘अभी एक दिन में 40 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर एक दिन में 1,00,000 मामले सामने आने लगें…. और इसलिए मैं काफी चिंतित भी हूं.’

फाउची ने कहा कि हाल में जिन इलाकों में मामले बढ़े है, उनसे पूरे देश में खतरा बढ़ रहा है. उन स्थानों पर भी जोखिम बढ़ रहा है जहां कोविड-19 के मामलों पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई है.

उन्होंने इस दौरान उस वीडियो फुटेज का हवाला दिया, जिनमें लोग भीड़ लगाए नजर आ रहे हैं, अक्सर मास्क के बिना निकल रहे हैं और सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं.

Back to top button