अमेरिकी कुशल नेतृत्व के लिए कराह रहे हैं : कमला हैरिस

अन्तर्राष्ट्रीय डेस्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जोरदार हमला बोला है। कमला हैरिस ने कहा क़ि आज लोग अमेरिका में एक कुशल नेतृत्व के लिए कराह उठे हैं। कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जोई बाइडन के साथ मंच साझा कर रही थी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कामकाज और उनके व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि उनके लिए यह एक अद्भुत क्षण है। इस मौके पर उन्हीने डोनाल्ड ट्रम्प के व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोई बाइडन ने कहा कि कमला हैरिस ने एक अनुभवी और तेज़ तर्रार योद्धा के रूप में प्रतिष्ठित किया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्होंने कमला को उपराष्ट्रपति के रूप में चुन कर कोई ग़लती नहीं की है।

Back to top button