अमेरिका में अब तोता खोलेगा हत्या का राज

अमेरिका में एक तोता खोलेगा हत्या का राज शिकागो। अमेरिका में एक तोते को बतौर गवाह कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्या के   एक मामले में इसकी पेशी होगी। घटना के समय यह तोता मौके पर मौजूद था।

मिशिगन के सैंड लेक के एक घर में पिछले साल मई में मार्टिन डूरम नामक एक व्यक्ति का शव मिला था। उन्हें पांच गोलियां मारी गई थीं। उनकी पत्नी ग्लेन डूरम (48) भी घायलावस्था में मिली थीं। ग्लेन पर अपने पति की हत्या का आरोप है।

अमेरिका में एक तोता कोर्ट में गवाही देगा 

अमेरिका में मार्टिन के एक परिवार का दावा है कि दंपती के बड नाम का तोता हत्या का गवाह हो सकता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हत्या के बाद बनाए गए वीडियो में इस तोते को “डोंट शूट” कहते सुना गया। इस तोते की खासियत है कि वह बातों को सुनकर दोहराना शुरू कर देता है।

इसी आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि उसने पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े को सुना और उनकी बातों को दोहराने लगा था।

न्यूएगो काउंटी के अभियोजक राबर्ट स्प्रिंगस्टीड ने कहा कि तोते के शब्दों का अध्ययन किया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि क्या उसकी गवाही मानी जा सकती है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button