अमित शाह आज समस्तीपुर के बाद जाएंगे अररिया, पांच हजार भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

बिहार भाजपा के नेताओं से गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव हमारा लक्ष्य 225 सीटों पर जीत दर्ज करना है। इसलिए हर सीट पर कम से कम 225 बार जनसंपर्क करें।

गृह अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। आठ दिन के अंदर यह उनका दूसरा दौरा है। आज वह समस्तीपुर और अररिया जाएंगे। पटना से निकलने के बाद पहले वह समस्तीपुर पहुंचेंगे। यहां सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर जिले के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद अररिया जाएंगे। यहां पर फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होंगे। दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर पहले पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद लगभग पांच हजार पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा तय करेगा
डेढ़ घंटे चलने वाले इस विशेष कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे और बूथ स्तर तक की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह जीत का मंत्र देने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने का संदेश भी देंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फारबिसगंज से अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज समेत सीमांचल के नौ जिलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि यह संवाद आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा तय करेगा। उधर, स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी शाह के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button