अभी जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, 6 अक्‍टूबर तक बढ़ाई गई न्‍यायिक हिरासत

मुंबई। रिया चक्रवर्ती अभी जेल में ही रहेंगी। दरअसल ड्रग्‍स केस में फंसी रिया और उनके भाई शोविक की न्‍यायिक हिरासत को 6 अक्‍टूबर तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि एनसीबी ने रिया को 8 सितंबर को अरेस्‍ट किया था।

वहीं दूसरी तरफ रिया और शोविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत अर्जी भी दाखिल की है। इस पर कल यानी 23 सितंबर को सुनवाई होगी। बता दें कि रिया और शोविक चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पहले तो रिया चक्रवर्ती ने कई बार ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया, लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने ये बात कुबूल कर ली कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग अरेंज कराते थे। इसके पैसे उनकी बहन रिया दिया करती थीं।
The post अभी जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, 6 अक्‍टूबर तक बढ़ाई गई न्‍यायिक हिरासत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button