अभी-अभी: इंदौर में पकड़ा फया 9 Kg घातक केमिकल, जा सकती थी 50 लाख लोगों की जान

इंदौर की एक अवैध लेबोरेटरी से 9 किलो घातक केमिकल (फेंटानिल) बरामद किया गया है. इस केमिकल में 40 से 50 लाख लोगों को जान लेने की क्षमता थी. कार्रवाई में ‘अमेरिका से नफरत करने वाले’ एक पीएचडी स्कॉलर को गिरफ्तार किया गया है.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटीलेंज ने डीआरडीओ के साइंटिस्ट्स के साथ मिलकर करीब एक हफ्ते तक ऑपरेशन चलाया. इसके बाद घातक केमिकल और अवैध लेबोरेटरी का पर्दाफाश हुआ.

Synthetic Opioid, Fentanyl काफी घातक माना जाता है. अवैध लेबोरेटरी को एक पीएचडी स्कॉलर और स्थानीय बिजनेसमैन चलाता था. मामले में मेक्सिको के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है.

भारत में फेंटानिल केमिकल पहली बार पकड़ में आया है. इसको लेकर अब दिल्ली की एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.फेंटानिल हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली होता है, सूंघने से भी मौत हो सकती है.

खुलासे से कई साइंटिस्ट भी हैरान हो गए हैं, क्योंकि इस केमिकल को तैयार करने के लिए काफी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है. इसका इस्तेमाल मेडिकेशन में भी होता है. लेकिन सिर्फ 2mg के डोज से किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है. जब्त किए गए केमिकल की कीमत करीब 110 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

Back to top button