अभी-अभी: अभिनेता सुनील शेट्टी के घर में मौत, शोक में डूबा बॉलीवुड

बुधवार सुबह की शुरुआत एक बुरी ख़बर से। ख़बर है कि बीती रात सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन हो गया। वो 93 साल के थे।मंगलवार देर रात डेढ़ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। इनदिनों सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों के करियर सेट करने में व्यस्त रहे हैं। 

हरियाणवी गाने पर इस लड़की का डांस देखेंगे तो सपना चौधरी को भूल जाएंगे

सुनील शेट्टी खुद ही बहुत ही बड़े एक्टर रहे हैं। लेकिन, सर से पिता का साया उठना तो किसी भी बेटे के लिए बेहद दुःख की घड़ी होती है। एक बात चीत में सुनील शेट्टी ने स्वीकार किया है कि कभी उनके पिता रेस्तरां में प्लेट धोया करते थे।
वाकई जिस गरीबी से एक ऐसे पिता ने सुनील शेट्टी जैसे बेटे ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को काबिल बना दिया इस पर कोई भी संतान गर्व ही करेगी! ऐसे ही लोगों ने अपनी हिम्मत और लगन से सजायी है ये दुनिया।
ज़ाहिर है अस्पताल से बॉडी घर आएगा और उसके बाद ही बाकी का कार्यक्रम किया जाएगा। ख़बर है कि अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। इतना तो ज़रूर है कि शेट्टी परिवार के लिए यह एक गहरा शोक का समय है।
लाइवइंडिया.लाइव से साभार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button