अब रिफंड की गारंटी ये बात बोलकर देता है जोमैटो, ये वायरल चैट पढ़कर आपके उड़ जाएंगे होश

कस्टमर केयर वालों से बात करने का अनुभव तो सभी को होगा। फिर चाहे वो एयरटेल बीएसएनएल वाले हों या आजकल के ऑनलाइन शॉपिंग वाले हों। ‘किसी भी तरह की शिकायत पर आपकी पूरी सहायता की जाएगी, क्या हम आपका फोन 2 मिनट के लिए होल्ड पर डाल सकते हैं’ इस तरह के स्टेटमेंट से भी आप वाकिफ होंगे। लेकिन आज के एडवांस समय में कुछ ऑनलाइन कंपनियां ऐसी भी हैं जो सिर्फ बोलती नहीं कुछ गलत होने पर तुरंत आपके पैसे वापस करती हैं वो भी ”मां कसम” बोलकर।अब रिफंड की गारंटी ये बात बोलकर देता है जोमैटो, ये वायरल चैट पढ़कर आपके उड़ जाएंगे होश

दरअसल, जोमैटो और यूजर के बीच की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हाल ही में एक रेडिट यूजर ने इस चैट के कुछ स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। इस वायरल चैट में यूजर्स की तरफ से ये साफ देखा जा सकता है कि यूजर अपने ऑर्डर के बारे में कस्टमर केयर से पूछताछ कर रहा है। जहां ऑपरेटर अपने कस्टमर को कह रहा है कि उन्हें दोबारा ऑर्डर करना होगा। इसके बाद कस्टमर जोमैटो से रिफंड की मांग कर रहा है। इसके साथ कस्टमर केयर यूजर को कह रहा है कि आपको अपना रिफंड 4-5 दिनों में मिल जाएगा।अब रिफंड की गारंटी ये बात बोलकर देता है जोमैटो, ये वायरल चैट पढ़कर आपके उड़ जाएंगे होश

इसके बाद यूजर कस्टमर केयर अधिकारी को कहता है कि, ‘ नहीं आया तो?’ इसके बाद जोमैटो वाले ने कहा कि ‘ आ जाएगा सर पक्का’। आखिर में जोमैटो वाले को पैसे वापस आने की इतनी गारंटी लेने पड़ी कि उनसे मां कसम ही खा ली। स्क्रीनशॉट देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

Back to top button