अब दीपिका पादुकोण ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, क्यों की रणवीर सिंह से शादी?

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी करने की वजह बताई है। दीपिका और रणवीर की शादी को एक साल हो गया है। दीपिका का नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन उन्होंने रणवीर को ही अपना जीवनसाथी चुना। पहली बार जब दीपिका और रणवीर के बीच मुलाकात हुई थी तब ये दोनों किसी दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर दोनों का साथ में काम करना उन्हें नजदीक ले आया। 

गंभीर प्रवृति की दीपिका को रणवीर का फन लविंग नेचर पसंद आया और वह उनकी ओर आकर्षित हुईं। इस दौरान यह दोनों ही सितारे सिंगल थे। दीपिका ने कहा कि उन्होंने रणवीर से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह उन्हें सपॉर्ट करने के साथ ही उनके काम का सम्मान करते हैं। दीपिका ने बताया कि आज रणवीर की जो सक्सेस है और वह जो कमाई करते हैं वह सात साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। उस समय दीपिका के पास न सिर्फ रणवीर से ज्यादा काम था बल्कि वह पैसे भी ज्यादा कमाती थीं।

यह भी पढ़ें: CAA पर ट्विट अनुराग कश्यप को पड़ा भारी, फॉलोवर 5 लाख से गिरकर 76.3 हजार

दीपिका ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि वह इतनी बिजी हो जाती थीं कि वह घर तक नहीं आ पाती थीं। लेकिन कुछ भी उनके और रणवीर के रिश्ते के बीच में नहीं आ सका। इस बात ने उन्हें अलग अनुभव करवाया और उन्होंने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button