अब जालंधरवासियों को मिल सकता है सुनहरा मौका! जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

नगर निगम यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ जाकर स्थानीय लोकल बॉडीज मंत्री से मुलाकात की और लंबे समय से लंबित पड़ी सफाई सेवकों की भर्ती को लेकर अपनी मांगें रखीं। यूनियन नेताओं ने मंत्री को बताया कि निगम में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस संबंध में यूनियन की ओर से कई बार धरने और हड़तालें भी की गईं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
मुलाकात के दौरान यूनियन नेताओं ने मांग की कि सफाई सेवकों की भर्ती अब जालंधर लोकल लेवल पर ही की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने यूनियन को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे जालंधर में सफाई सेवकों की सीधी भर्ती स्थानीय स्तर पर हो सकेगी। इस मौके पर यूनियन की ओर से रिंपी कल्याण, शम्मी लूथर, अशोक वाल्मीकि, सनी सोंधी, हतेश नाहर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।