अब खुलेंगे RSS के असली राज… Ajay Devgn ने ‘शतक’ फिल्म में भरी जान

फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ (Shatak: Sangh Ke 100 Varsh) चंद दिनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म RSS की यात्रा पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की आवाज से सजी फिल्म है। 2 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर में अजय देवगन की आवाज जान भर देती है।

रिलीज हुआ शतक का ट्रेलर

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आधारित है। 100 साल की जर्नी में RSS को किन संघर्षों से गुजरना पड़ा, कितना समर्पण करना पड़ा… यह दिखाया गया है। फिल्म के 2 मिनट के ट्रेलर में भी RSS का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र-प्रथम की भावना को दिखाया गया है। यह उन लोगों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने समाज के लिए खुद को न्योछावर कर दिया।

यह फिल्म एक ऐसी विचारधारा की कहानी है, जिसे कभी समय के साथ समाप्त हो जाने वाली माना गया था। लेकिन वह हर पीढ़ी के साथ और अधिक सशक्त होती गई। गुरुजी एम. एस. गोलवलकर जी के शब्दों से प्रेरित होकर फिल्म दिखाती है कि संघ को ‘समय की तरह अटूट’ माना गया है। लोगों को जोड़ना इस यात्रा का मुख्य आधार रहा।

फिल्म को लेकर क्या बोले अजय देवगन?
अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ने पर कहा, “RSS को 100 साल पूरे करने पर बधाई। एक सदी सिर्फ समय नहीं होता, बल्कि कई पीढ़ियों के त्याग और देश के लिए किए गए योगदान का प्रतीक होती है। इन वर्षों में संघ ने सेवा, एकता और सांस्कृतिक पहचान पर अहम भूमिका निभाई है। ‘शतक’ इसी लंबी यात्रा को दिखाने की कोशिश है। इस कहानी को अपनी आवाज देना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि एक विचार की कहानी है, जो समय के साथ मजबूती से खड़ा रहा।”

शतक मूवी की रिलीज डेट

‘शतक’ आशीष मॉल की डायरेक्ट की हुई फिल्म है और इसे वीर कपूर और आशीष तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। पैनोरमा के सहयोग से बनी फिल्म सिनेमाघरों में 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

Back to top button