अब आप घर बैठे दर्ज करा सकेंगे पुलिस में शिकायत

आईजी रेंज से जुड़े जिलों के फरियादियों को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उनकी सुविधा के लिए आईजी रेंज आलोक सिंह ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की पहल शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पोर्टल तैयार करवा रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले पंद्रह दिन में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़े: योगी दरबार में हुआ सरदार का अपमान, सिक्युरिटी ने रोका, कहा- उतारें कृपाण-पगड़ी
जिससे शहर के अलावा कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया जिले के फरियादियों को राहत मिलेगी। आईजी रेंज फरियादियों की सुविधा के लिए फेसबुक पेज भी शुरू करने जा रहे हैं। इसमें फरियादी एक क्लिक में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उसकी प्रगति रिपोर्ट जान सकेंगे। आईजी आलोक सिंह का कहना है कि इससे पब्लिक और पुलिस के बीच की खाई कम होगी।
ये भी पढ़े: धर्मनगरी चित्रकूट में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 125 के खिलाफ FIR दर्ज
इस तरह होगा काम
फेसबुक में पोस्ट होने वाली शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम होगा। ऑपरेटर शिकायत मिलते ही उसके रिसीव होने के बारे में फरियादी को बताएगा। इसके बाद संबंधित थाने में शिकायत भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कर फेसबुक में उसको अपडेट कर दिया जाएगा। इस तरह फरियादी को घर बैठे पता चल जाएगा कि उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई कि नहीं।





