Jio Effect: एयरसेल का बड़ा धमाका अब 418 में 168GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

नई दिल्लीः रिलायंस जियो के टेलीकॉम इंडस्ट्री में आने के बाद से ही सभी कंपनियां जियो के प्लान से बराबरी की रेस में शामिल हो चुकी हैं. अब इस रेस में एयरसेल का नाम सामने आया है.

Jio Effect: एयरसेल का बड़ा धमाका अब 418 में 168GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

अपने राइवल जियो को टक्कर देने के लिए एयरसेल ने दो नए प्लान उतारे हैं जिसमें 84 दिनों तक 2 जीबी डेटा/हरदिन और अनलिमिटेड कॉल मिल रही है. इस प्लान की कीमत 419 रुपये है. ये प्लान पूर्वोत्तर के लिए लाया गया है. पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोग ही इस प्लान का मजा ले सकेंगे.

इसके अलावा एयरसेल ने दूसरा प्लान भी उतारा है. जिसमें 449 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों तक 2 जीबी डेटा/हरदिन और अनलिमिटेड कॉल मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Jio को मिली बड़ी कामयाबी, 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया MyJio ऐप

आपको बता दें कि एयरसेल पर कस्मर्स 2G/3G डेटा ही चला सकते हैं. जम्मू कश्मीर में कंपनी ने 299 रुपये का एक और प्लान उतारा है जो हर दिन 1 जीबी की डेटा और अनलिमिटडे कॉल 84 दिनों के लिए मिलेगा.

ये प्लान जियो के धन धना धन प्लान से भी सस्ता है. 419 में कंपनी जियो से दोगुना डेटा दे रही है. वहीं 399 रुपये में जियो के प्लान में इससे आधा डेटा मिल रहा है. जियो के धन धना धन प्लान 1 जीबी डेटा हर दिन और अनलिमिटेड कॉल मिल रही है.

Back to top button