अफ्रीका में हैं ऐसे 6 गांव जहां रहती हैं डायन, 1500 से अधिक हैं चुड़ैल

भूतो की कई खबरें और कहानियां सुनने के बाद आपके लिए लेकर आये हैं एक और खबर जो भूतों से ही जुडी हुई है। ये बात है अफ्रीकी देश घाना की जहाँ कुछ गाँव ऐसे हैं जहाँ हर समाज में अपने परिवार द्वारा घोषित चुड़ैल रहती हैं। इस गांव को चुड़ैल का गांव भी कहा जाता है और यहाँ पुरे छह गाँव हैं।

आपको बता दे कि यहाँ पढ़े लिखे लोग भी कम हैं जिसके चलते ये अन्धविश्वास फैलता जा रहा है और आज भी कई लोग इसका शिकार हुए हैं। यही मानते मानते इस गांव में लोगों से ज्यादा चुड़ैल की संख्या हो गयी है जिससे छह गांव बन चुके हैं। आप यकीन नही करेंगे लेकिन यहाँ 1500 से अधिक चुड़ैल रह रही हैं। जिन्हें डायना कहा जाता है।

यहाँ का रिवाज ऐसा है कि अगर किसी के पति की मौत बीमारी, दुघर्टना, सांप काटने या नदी में डूबने से होती है तो उस महिला को चुड़ैल घोषित कर दिया जाता है। और यहाँ समाज का दबाव इतना होता है कि यहाँ महिलाएं इसका विरोध भी नही कर सकती। इसके बाद इन महिलाओं को आम महिलाओं से अलग कर दिया जाता है और खाना पीना भी नही दिया जाता। इसी वजह से ये महिलाएं अपनी पहचान भी खो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button