अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सिबगतुल्ला मुजादीदी का हुआ निधन

सोवियत बलों की वापसी और कम्युनिस्ट शासन के पतन के बाद अफगानिस्तान के पहले राष्ट्रपति बनने वाले सिबगतुल्ला मुजादीदी (92) का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने सोवियत संघ के खिलाफ संघर्ष किया था और मुजाहिदीन कमांडर से राष्ट्रपति पद तक पहुंचे थे।
मुजादीदी अफगानिस्तान में सोवियत कब्जे के खिलाफ करीब एक दशक तक लड़ने वाले अमेरिका समर्थित मुजाहिदीन गुट के कमांडर थे। निधन की खबर मिलने पर पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई समेत कई अफगान नेता मुजादीदी के घर पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की।
अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने मुजादीदी के ट्विटर पर लिखा, ‘सभी राष्ट्रीय मसलों में उनकी अहम भूमिका थी। उनकी विरासत अफगानिस्तान के इतिहास का हिस्सा रहेगी।’ अफगानिस्तान से सोवियत बलों की वापसी 15 फरवरी, 1989 को हुई थी। 1992 में अफगान नेशनल लिबरेशन फ्रंट का नेतृत्व करने वाले मुजादीदी को अंतरिम राष्ट्रपति चुना गया था।





