अपराध : क छोटी सी बात के लिए बेटे ने कर दी अपनी सौतेली मां की हत्या

अपराध का जो मामला सामने आया है उस मामले में सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में गुरुवार को एक युवक अपनी सौतेली मां और क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी देवी(25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. जी हाँ, खबरों के मुताबिक यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है और इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा. वहीं इस मामले में उसे भागते देख आसपास के लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई और कचनरवा गांव निवासी रागिनी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य थी और वह अपने तीन वर्षीय एक पुत्र के साथ रहती थी.

वहीं बीते गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक विष्णु गुप्ता अपनी सौतेली मां रागिनी के घर पहुंच कर चाकू से ताबड़तोड़ उस पर वार करने लगा और हत्यारोपी से बचने के महिला खून से लथपथ होकर घर के बाहर बरामदे तक निकल कर चिल्लाने लगी. वहीं खूब शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई. वहीं घटना का अंजाम देकर हत्यारोपी बस पर बैठ कर भागने की फिराक में था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने विष्णु गुप्ता को पकड़ कर पुलिस को सुचना दी. जैसे ही पुलिस को सुचना मिली वह वहां गई और शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्वी भेजने के साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

इस बारे में एसओ राजेश सिंह ने बताया कि ”गुरुवार की सुबह में मृतका के पति शिवनारायण गुप्ता अपनी पहली पत्नी के साथ औरगांबाद बिहार गए थे. शिवनारायण इंटर कालेज व डिग्री कालेज चलाते है. पांच वर्ष पूर्व उन्होंने दूसरी शादी कोन थाना क्षेत्र के अजनिया गांव निवासी रागिनी से की थी. पहली पत्नी से दो बालिग लड़के हैं. दूसरी शादी के बाद से ही पति पत्नी व बच्चों में विवाद चल रहा था. इसी वजह से शिवनारायण ने दुसरी पत्नी के लिए कचनरवा बाजार में मकान बनवाए है, जबकि पहला मकान गौरासिंहा मे है. हत्यारोपी वर्तमान में वाराणसी में पढ़ता है.” एसओ ने बताया कि ”मृतका के पति या उसके मायके वाले जो शिकायत देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

Back to top button