अपनाये यह ज्योतिषी उपाय और हमेशा मिलेगा भाग्य का साथ

हर व्यक्ति अपने जीवन में भाग्य का साथ चाहता है। भाग्यशाली बनने के लिए हम कई जतन करते है। कठिन परिश्रम से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी कभार हम मेहनत तो करते है लेकिन भाग्य के कारण मेहनत के हिसाब से फल नही मिल पाता है। जिसके कारण हमरा मन तनावग्रस्त हो जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है, जिन्हे अपनाकर हम भाग्य को अपने पक्ष में कर सकते हैं। शास्त्रों में कही इन बातों में इतनी क्षमता है कि इन्हे अपनाकर हम जल्द ही अपने भाग्य को खोल सकते है।

घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़कियां न हों
इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़कियां न हो, क्योंकि शास्त्रों में इसे दोषपूर्ण माना गया है। यदि व्यक्ति के घर के मुख्य द्वार की दोनों ओर खिड़कियां हो तो इससे घर के मालिक पर आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। इन्हीं खिड़कियों के रास्ते व्यक्ति का भाग्य हवा के साथ बह कर बाहर चला जाता है। लेकिन जहां समस्या वहां इसका समाधान भी है, शास्त्रों में इस समस्या के समाधान हेतु आपको खिड़कियों की चौखट पर गोल पत्तियां वाले पौधे का गमला रखना चाहिए या गमले को ऊपर खिड़की पर टांग दें।

सकारात्मक उर्जा हेतु प्रवेश द्वार के अगल-बगल पौधे रखें
घर व ऑफिस के प्रवेश द्वार के आस-पास खुशबू वाले फूलों को लगाना चाहिए। ये फूल आपके घर में या ऑफिस में प्रवेश करने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा को भी सकारात्मक ऊर्जा में तब्दील कर देती है।

सुबह हाथों की हथेलियों देखे
आप जब भी सुबह उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन-चार बार फेरें और ईश्वर को नमस्कार करें। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है मनुष्य कि हथेली के अग्र भाग में माता लक्ष्मी, हथेली के मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। अगर व्यक्ति रोज सुबह उठकर इस काम को करें तो जातक का भाग्य चमकने लगता है।

हिंसा दर्शाते चित्र को घर में न लगाएं
घर में कभी भी हिंसा वाले चित्रों नही लगाना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में ऐसा बताया गया की यदि किसी परिवार में इस तरह की तस्वीर लगाई जाएं तो परिवार सदस्यों के बीच आपसी कलह बढ़नें लगती हैं। साथ ही हमें घर में महाभारत के दृश्य, पुस्तक आदि को नही रखना चाहिए। यह परिवार के सदस्यों के बीच कलह का कारण बन जाता है। इस प्रकार के दृश्य को देखने से परिवारजनों का मन अशांत रहता है।

देवी-देवताओं को रोज श्रृंगारित करना चाहिए
घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज ताजे फूलों से श्रृंगार करना चाहिए और साथ ही प्रतिदिन चीटियों को आटा देने से भाग्य आपकी तरफ आकर्षित होता है।

माता-पिता के चरण स्पर्श
आप जब भी घर से बाहर जाए तो अपने माता-पिता के चरण स्पर्श अवश्य कर लें, ऐसा करने से आपके अशुभ ग्रह भी आपके लिए अनुकूल बन जाते है और भाग्य का साथ मिल जाता है।
आप जब भी घर से बाहर जाए तो अपने माता-पिता के चरण स्पर्श अवश्य कर लें, ऐसा करने से आपके अशुभ ग्रह भी आपके लिए अनुकूल बन जाते है और भाग्य का साथ मिल जाता है।

निवास स्थान को साफ-सुथरा रखें
अपने निवास स्थान को रोज साफ-सुथरा रखें, इस बात का स्मरण रहे की शाम के समय घर में झाडू न लगाए और ना ही रात को घर से कूड़ा बाहर निकाले ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती है।
अपने निवास स्थान को रोज साफ-सुथरा रखें, इस बात का स्मरण रहे की शाम के समय घर में झाडू न लगाए और ना ही रात को घर से कूड़ा बाहर निकाले ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती है।

शाम को घर जाते समय आपको कुछ न कुछ लेकर जाना चाहिए, खाली हाथ घर में प्रवेश करना बड़ा ही अशुभ माना जाता है।