अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने मुंडवा लिया अपना सिर, कारण जानकर रह जायेंगे दंग

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर इन दिनों पहचान में नहीं आ रहे हैं। कारण है कि उन्होंने सिर मुंडवा लिया है। एक्टर इन दिनों फिल्म भावेश जोशी की शूटिंग में बिजी हैं। सेट के दौरान यह तस्वीर सामने आई है। हर्षवर्धन बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेपति की एक्स गर्लफ्रेंड के इंटरव्यू से तिलमिलाईं उठी मीरा राजपूत, हुआ ये बुरा हाल

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने मुंडवा लिया अपना सिर, कारण जानकर रह जायेंगे दंग

फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा है। इसका निर्देशन भी वो खुद ही कर रहे हैं। खबर है कि हर्ष इस फिल्म में कुछ और नए रूप के साथ नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि हर्षवर्धन कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मिर्जिया’ थी। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

हर्षवर्धन कपूर को इन दिनोें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ खूब देखा जा रहा है। हालांकि इस मामले में कोई और बात सामने नहीं आई है। जहां तक सवाल हर्ष का है तो वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से लगातार जुड़े रहते हैं। किसी न किसी मामले पर अपनी बात भी रखते हैं।

पिछली बार हर्ष सोशल मीडिया पर विवादों में तब आए जब उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान दिए गए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसे लेकर खासी चर्चा भी हुई। इस बार यह पुरस्कार दिलजीत दोसंझ को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button