अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड से भरी पड़ी है दुनिया, जानकर चकरा जाएगा माथा

दुनियाभर में आज के समय में ऐसे कई लोग मौजूद हैं जिनके अंदर कुछ अलग करने का जुनून हमेशा से ही सवार होता है और इनमें कई लोग तो अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अब बना चुके हैं. तो आइए जानते है आज ऐसे ही कुछ अजीबोगरीब रिकॉर्ड के बारे में…

-क्या आप तलवार निगल सकते हैं? तो आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन अमेरिका की नताशा वेरूस्का नाम की महिला के नाम सबसे लंबी तलवार निगलने का विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है. 28 फरवरी, 2009 को उन्होंने 58 सेंटीमीटर की तलवार को आसानी से निगलकर बाहर निकाल दिया था.

-ब्रिटेन के साइमन एलमोर नामक शख्स ने एक साथ चार सौ स्ट्रॉ मुंह में रखकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया था और उन्होंने यह कारनामा 6 अगस्त, 2009 को जर्मनी में बनाया था.

-अब आया एक और अजीब वर्ल्ड रिकॉर्ड. क्या कोई शख्स अपने शरीर में आग लगाकर घोड़े से खुद को खिंचवा सकता है? आप कहेंगे नहीं, लेकिन ऑस्ट्रिया के जोसेफ टॉटलिंग नाम के शख्स ने ऐसा ही कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपनी नाम किया है. जोसेफ के नाम अपनी शरीर पर आग लगाकर 500 मीटर तक घोड़े से खिंचवाने का रिकॉर्ड दर्ज है. यह कारनामा 27 जून, 2015 को हुआ था.

– जब भी बात गुब्बारे फुलाने की आती है, तो आप इस दौरान एक दो गुब्बारे फुलाकर ही थक से जाते हैं, लेकिन अमेरिका के कोलाराडो के हंटर इवन ने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

– अमेरिका की निवासी आयना विलियम्स के नाम सबसे लंबे नाखूनों का विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है और उन्होंने अपने नाम सबसे लंबे नाखूनों जो कि 10.9 इंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

 

Back to top button